हमारे बारे मेंAbout Kala Chaupal

रंगमंच, लोक कला, संगीत और साहित्य के ज़रिये आज की पीढ़ी को हमारी जीवंत विरासत से जोड़ने वाली संस्था।A cultural and social organisation connecting today’s generation with India’s living heritage through theatre, folk art, music and literature.

हमारी कहानीOur Story

मालवा की मिट्टी से मंच तकFrom the Soil of Malwa to the Stage

कला चौपाल एक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था है, जो रंगमंच, लोक कला, संगीत, साहित्य और नवीन सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। संस्था की स्थापना इस दृष्टि से हुई कि आज की पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और मूल्यों से सार्थक कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से जोड़ा जाए।Kala Chaupal is an educational, cultural and social organisation dedicated to promoting theatre, folk arts, music, literature and innovative forms of cultural expression. It was founded to connect today’s generation with India’s rich heritage, traditions and values through meaningful artistic activity.

मध्य प्रदेश का मालवा अंचल अपनी जीवंत लोक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है — विशेषकर लोक-नाट्य ‘माच’ के लिए। कला चौपाल इस विरासत को सहेजने, प्रस्तुत करने और समकालीन रंगमंच में नई संभावनाएँ तलाशने का काम करती है।The Malwa region of Madhya Pradesh is renowned for its folk heritage, particularly the traditional theatre form Mach. Kala Chaupal works to preserve and creatively present this legacy while exploring new possibilities in contemporary performing arts.

Nar-Nari — folk theatre in Nautanki style
  • 0नाट्य प्रस्तुतियाँTheatrical Productions
  • 0संगीत कार्यक्रमMusical Programmes
  • 0थिएटर कार्यशालाएँTheatre Workshops
  • 0नाट्य समारोहTheatre Festivals
  • 0नुक्कड़ नाटकStreet Plays

हमारे मूल्यWhat Guides Us

दृष्टि और संकल्पVision & Mission

01

जड़ों को सहेजनाPreserve Our Roots

लोक कला, माच और परंपराओं का संरक्षण व प्रस्तुति।Safeguarding and presenting folk arts, Mach and living traditions.

02

नवाचारArtistic Innovation

समकालीन रंगमंच और नए प्रयोगों को प्रोत्साहन।Encouraging contemporary theatre and bold new experiments.

03

उभरते कलाकारEmpower Artists

नए कलाकारों, संगीतकारों और कवियों को मंच।A platform for emerging actors, musicians and poets.

04

सामाजिक बदलावArt for Change

नुक्कड़ नाटकों और प्रस्तुतियों से सामाजिक जागरूकता।Street theatre and productions that spark social awareness.

हमारा सफ़रThe Journey

कला की यात्रा के पड़ावMilestones on the Way

  • लोक-नाट्य माच और लोक कलाMach & Folk Theatre

    मालवा की माच परंपरा को आधुनिक मंच पर प्रस्तुत करना; ‘नर-नारी’ जैसी नौटंकी-शैली की प्रस्तुतियाँ।Bringing Malwa’s Mach tradition to the modern stage, with Nautanki-style productions like “Nar-Nari”.

  • नुक्कड़ नाटक — 700 से अधिकStreet Theatre — 700+ Plays

    सामाजिक जागरूकता के लिए सड़क से समाज तक पहुँचता रंगमंच।Taking theatre from the street to society, for social awareness.

  • संस्कृत व समकालीन नाटकSanskrit & Contemporary Plays

    मालविकाग्निमित्रम्, कर्णभारम्, निषादराज गुह्य के साथ ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, पार्क, चुहल, श्यामकली का जादू, ताक धिना धिन जैसी प्रस्तुतियाँ।From Malavikagnimitram, Karnabharam and Nishad Raj Guhya to Zindagi Na Milegi Dobara, Park, Chuhal, Shyamkali Ka Jadoo and Taak Dhina Dhin.

  • संगीत व साहित्यMusic & Literature

    बॉलीवुड कंसर्ट, ग़ज़ल संध्या, भजन संध्या, लोक संगीत और कवि सम्मेलन — 26 संगीत कार्यक्रम।Bollywood concerts, ghazal evenings, bhajan sandhyas, folk music and Kavi Sammelans — 26 musical programmes.

  • कोविड काल में ‘संत राग’“Sant Raag” Through COVID-19

    कठिन समय में भी संतों की वाणी पर आधारित तीन दिवसीय संगीत उत्सव, नाट्य प्रस्तुतियाँ और कार्यशालाएँ।Even in the pandemic: a three-day music festival on the poetry of Indian saints, with theatre productions and workshops.

  • राष्ट्रीय मंच पर ‘ढोल नाद’“Dhol Naad” at the National Level

    ढोल नाद की प्रस्तुति राष्ट्रीय स्तर पर।Dhol Naad presented on a national platform.

  • बाल रंगमंचChildren’s Theatre

    ‘आओ सुनाएँ कथा कहानी’ — कहानी कहने की परंपरा को फिर से जीवित करने का प्रयास।“Aao Sunayein Katha Kahani” — reviving the traditional art of storytelling among children.

मंच, जहाँ हमने प्रस्तुति दीWhere We Have Performed

उत्सव और प्रतिष्ठित मंचFestivals & Prestigious Platforms

  • गमक श्रृंखला · संस्कृति विभाग, म.प्र.Gamak Series · Dept. of Culture, M.P.
  • कालिदास बाल रंग महोत्सवKalidas Bal Rang Festival
  • सिंहस्थ कला महोत्सवSinghast Kala Mahotsav
  • अंतर्राष्ट्रीय जल महोत्सवInternational Water Festival
  • फाग उत्सवPhag Festival
  • कुकडेश्वर महोत्सवKukdeshwar Festival
  • राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, प्रयागराजNational Handicrafts Fair, Prayagraj
  • लोक रंग उत्सवLok Rang Utsav
  • त्रिवेणी संग्रहालयTriveni Museum
  • महाकाल लोक, उज्जैनMahakal Lok, Ujjain

नेतृत्वLeadership

निदेशक: विशाल कुशवाहDirector: Vishal Kushwah

कला चौपाल की हर प्रस्तुति के पीछे एक स्पष्ट दृष्टि और रंगमंच के प्रति गहरा समर्पण है।Behind every Kala Chaupal production is a clear vision and a deep devotion to theatre.

निदेशक का परिचयMeet the Director

निदेशकDirector